September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

आपके टोटके से जलता है 57 लाख लोगों के घर में चूल्हा 

[kodex_post_like_buttons]

कोलकाता टाइम्स 

भारतियों के लिए छींकना, बिल्ली का रास्ता काटना, चप्पल उलटी रखना, यात्रा और शुभ काम से पहले दही खाना ये सब टोटके हैं। वैसे ही एक टोटका है घर, दुकान और गाड़ी में निम्बू मिर्ची टांगना। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ इस टोटके के कारण ही लगभग 57 लाख लोगों के घर में चूल्हा जलता है। उनका पेट भरता है। अगर देखा जाए तो भारत के एक राज्य के बजट बराबर यह व्यापार केवल टोटके के बलबूते चल रहा है। न इससे किसी को कोई लाभ है न ही इसका कोई प्रभाव, है तो सिर्फ आस्था।

बुरी नजर से बचने के लिए लोग निम्बू मिर्ची का प्रयोग अपने घरों, दुकानों और चौखटों पर लगाने के लिए करते हैं। कारोबार ठीक ठाक चलता रहे इसलिए लोग रोज निम्बू मिर्ची खरीद कर टांग दिया करते हैं। इस टोटके की कीमत होती है 5 से 10 रुपए। लोग अँधाधुंध खरीद भी रहे हैं और निम्बू मिर्च के व्यापार का दायरा भी बड़ा होता जा रहा है।

निम्बू-मिर्ची का यह कारोबार सालाना लगभग 35000 करोड़ रुपए का है। जो करीब 57 लाख लोगों को रोजगार मुहैया करवा रहा है। यहां गौर करने वाली बात ये है कि एक टोटका इतने घरों की रोजी-रोटी संभाल रहा है।

कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के मुताबिक केवल दिल्ली में ही पौने आठ लाख दुकानें और व्यापारिक संस्थान हैं, जो इस टोटके का इस्तेमाल करती हैं। वहीं इसके अलावा कई लोग अपने घरों में भी इसे टांगते हैं। इस काम के लिए अलग लोग निर्धारित होते हैं, जो सुबह-सुबह सबके घरों में अपने आप टोटके टांग आते हैं। केवल दुकानों की बाते करें तो लगभग 5 हजार लोगों को इससे रोजगार हासिल हो रहा है। क्योंकि एक आदमी औसतन 150 घरों-दुकानों में टोटका टांगने जाता है। कैट के मुताबिक जो आठ करोड़ दुकानें हैं, उनको जोड़ा जाए तो इसी से रोजाना 80 करोड़ रुपये निकल रहे हैं।

देश में 4 करोड़ से ज्यादा रेहड़ी-पटरी वाले हैं जहाँ से लगभग 20 करोड़ का व्यापार होता है।  टोटके ऐसे हैं जो धर्म के बंधन से मुक्त हैं। उन पर हर कौम वाला भरोसा करता है। यही वजह है कि निम्बू मिर्ची वाले टोटके का देश में इतना भौकाल मचा हुआ है।  पंडित और ब्राह्मणों की मानें तो इस टोटके का कोई भी उल्लेख किसी शास्त्र या पुराण में नहीं मिलता।

तंत्र विद्या में निम्बू का ख़ास प्रयोग है। जानकार बताते हैं कि जायफल और निम्बू जैसी चीजों को तंत्रशास्त्र में जीवधारी माना गया है। इनको काटना एक बलि के बराबर माना जाता है। निम्बू का प्रयोग मारण के तौर पर भी किया जाता है। वहीँ साथ में मिर्च का प्रयोग और लाभ देता है।

Related Posts

Leave a Reply