July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म स्वास्थ्य

मिस्‍त्र की इस मशहूर रानी के पांच ब्‍यूटी सीक्रेट जो आज भी हैरतअंगेज 

[kodex_post_like_buttons]
कोलकाता टाइम्स  
इस बात में तो कोई शक नहीं है कि इजिप्टियन या मिस्‍त्र की महिलाएं या लड़कियां अपनी ब्‍यूटी को लेकर काफी संजीदा थी। चाहे बात उनकी मेकअप की हो या परफ्यूम और उनके सजने संवरने का ढंग। मिस्‍त्र की और इतिहास में अपनी सुंदरता के लिए जाने वाली क्लियोपेट्रा की ये पांच ब्‍यूटी सीक्रेट अपनाकर आप भी उनक‍ी तरह सुंदर हो जवां रह सकती हैं।
काजल : आप जानकर चौंक जाएंगे कि काजल मिस्‍त्र की खोज है। ये अनिवार्य रूप से भारी धातुओं और लीड के तत्‍वों को मिलाकर बनाया जाता था। और ये बिल्‍कुल मत भूलिएगां कि ये मिस्‍त्र के ही लोग थे जिन्‍होंने केट आई का अविष्‍कार किया था। जिसें हम आई विंग कहते है और ये लड़कियों का पसंदीदा मेकअप है।
मिल्‍क बाथ:  पुरातत्‍व विशेषज्ञ की मानें तो क्लियोपेट्रा अपनी सुंदरता बनाए रखने के लिए दूध से नहाया करती थी। इसमें मौजूद लेक्टिक अम्‍ल उनकी स्किन को जवां बनाएं रखने में मदद करता था।
केस्‍टर, शीशम और मोरिंगा ऑयल : मिस्‍त्र के लोग खुद को सुंदर दिखाने को लेकर काफी जुनूनी थे। अपनी जवां स्किन को बरकरार रखने के लिए और झुर्रियों से बचने के लिए वो केस्‍टर, शीशम, और मोरिंगा के तेल लगाया करते थे।
शहद और मिल्‍क मास्‍क :  शहद तो प्राचीन मिस्‍त्र का पसंदीदा उत्‍पाद रहा है, इसकी भीनी खुशबू और हाइड्रेडिंग खुबियों की वजह से। इसलिए मिस्‍त्र के लोग शहद और दूध से मिलाकर पोषकता के लिए फेस मास्‍क लगाया करते थे।
मृत समुद्री नमक : मिस्‍त्र की फेमस महारानी क्लिोस की सुंदरता का राज मृत समुद्री नमक था। आप भी दुकानों पर उपलब्ध समुद्री नमक का उपयोग कर सकते हैं, उनमें वहीं खनिजों के गुण होते हैं जो हम हर रोज प्रदूषण की वजह से खो देते हैं।
बॉडी सुगर स्‍क्रबिंग : इजिप्‍टियन अपने शरीर को मुलायम बनाने केलिए और अनचाहे बाल हटाने के लिए सुगर से बॉडी स्‍क्रब किया करती थी।

Related Posts

Leave a Reply