July 3, 2024     Select Language
खेल

बेटी के साथ स्कूल पहुंचे धोनी, जानिए क्यों ?

[kodex_post_like_buttons]

रांची :  भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का जादू कम नहीं हुआ है। वे क्या करते हैं कहां जाते हैं इस पर उनके चाहने वालों की नजर बनी रहती है। इस समय  धोनी क्रिकेट से दूर हैं और आराम कर रहे है। वे पूरा समय अपने परिवार को दे रहे हैं। धोनी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी एक दिवसीय सीरीज में खेलने जाएंगे। भारत को दक्षिण अफ्रीका में छह वनडे और तीन टी20 मैच खेलने हैं।

लेकिन इस समय टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेल रही है और धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं इसलिए यह उनका आराम का समय चल रहा है। धोनी के टीम में न होने पर भी उनके चाहने वालों को उनकी गतिविधियों पर बराबर नजर रखे रहते हैं।

हाल ही धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ बेटी जीवा के स्कूल में वार्षिक समारोह में पहुंचे और उसकी हौसला अफजाही की। धोनी अपनी बेटी जीवा के स्कूल के वार्षिक समारोह में अपनी पत्नी के साथ देखे गए। उस समारोह की तसवीर उनके इंस्टाग्राम फैन पेज पर पोस्ट की गई है। जीवा इस तस्वीर में परि की वेशभूषा में नजर आ रही हैं।

Related Posts

Leave a Reply