June 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

विभाग जाने की तलवार लटकी कई मंत्रियो के सर  

[kodex_post_like_buttons]

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद से ही सरकार और संगठन दोनों में बदलाव होने की अटकलें पिछले कई महीने से लगाई जा रही हैं। योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल तो पहले होना था, लेकिन निकाय चुनाव की वजह से यह टल गया था, लेकिन भाजपा सूत्रों ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद 20 जनवरी तक योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल में बदलाव दिखाई दे सकता है। सरकार के बाद संगठन में भी बदलाव होगा और कई जिलाध्यक्षों की छुट्टी होगी एवं कई मोर्चों के अध्यक्ष बदले जा सकते हैं।

और पढ़ें : अम्बानी को भी मात दे गये अकबर

दरअसल, कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर सरकार, संगठन और आरएसएस के बीच एक समन्वय बैठक हुई थी, जिसमें वरिष्ठ पदाधिकारी दत्तात्रेय होसबोले और कृष्णगोपाल ने शिरकत की थी। वहीं संगठन की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और दोनों उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित थे।

उन्होंने बताया कि सरकार में कई मंत्रियों के विभागों में फेरबदल होने की भी संभावना है। कैबिनेट मंत्री स्वाती सिंह, अनुपमा जायसवाल और धर्मपाल सिंह के विभाग छिन सकते हैं। इनके विभाग नए मंत्रियों को मिलने की संभावना है। लखनऊ से सांसद और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह के मंत्री बनने की संभावना कम ही है।

बकौल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, “सरकार में बदलाव के बाद संगठन में भी फेरबदल होगा। कई जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे। खासतौर से ऐसे जिलाध्यक्ष सुनील बंसल के रडार पर हैं, जिन्होंने निकाय चुनाव में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन ठीक से नही किया। इसके अतिरिक्त मोचरें के अध्यक्ष भी बदले जाएंगे”।

Related Posts

Leave a Reply