October 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

७० साल में २९ साल छोटी एक्ट्रेस से शादी करने वाले एवरग्रीन कबीर 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज़ डेस्क : एक्टर कबीर बेदी भारत के अलावा, इटली और यूरोप में भी काफी मशहूर हैं। कबीर बेदी का जन्म 16 जनवरी 1946 में लाहौर में हुआ था। वह भारत से ज्यादा इटली और यूरोप में मशहूर हैं और एक बेहतरीन अभिनेता है। कबीर बेदी आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं।

बता दें, कबीर बेदी की पर्सनल लाइफ कई बार सुर्खियों में रही है। दो साल पहले कबीर ने अपने 70वें जन्मदिन से एक दिन पहले चौथी शादी की थी। उन्होंने परवीन दुसांज से शादी की थी दोनों शादी से पहले 10 साल तक रिलेशन में थे।

परवीन ब्रिटिश मूल की एक्ट्रेस हैं और वह कबीर बेदी की बेटी पूजा बेदी से उम्र में 4 साल छोटी हैं।

कबीर बेदी ने पहली शादी 1969 में डांसर प्रोतिमा से की थी। प्रोतिमा से उनके दो बच्चे पूजा और सिद्धार्थ हैं। हालांकि, उनके बेेटे सिद्धार्थ ने खुदकुशी कर ली थी जिससे कबीर और प्रोतिमा दोनों को काफी ठेस पहुंची थीं और कुछ वक्त बाद प्रोतिमा की भी एक हादसे में मृत्यु हो गई थी।

कबीर का रिश्ता ब्रिटिश डिजाइनर सुजैन हम्फ्रेस से भी जुड़ा और दोनों ने शादी भी की थी लेकिन दोनों का यह रिश्ता लंबे वक्त तक नहीं चल पाया। कबीर ने तीसरी शादी रेडियो और टीवी प्रेजेंटर निक्की से की थी लेकिन 2005 में दोनों अलग हो गए थे।

उन्होंने यूरोप और भारत में कई फिल्म, विज्ञापन और लोकप्रियता पुरस्कार जीते हैं।

Related Posts

Leave a Reply