July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इसके सामने दुश्मन बौने नज़र आएंगे

[kodex_post_like_buttons]

बालासोर : दुश्मन इसके सामने बौने नज़र आएंगे। बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण कर भारत ने अपनी ताकत में एक और सितारा जोड़ लिया। अग्नि भारत ने ओडिशा के अब्दुल कलाम द्वीप से गुरुवार को 5000 किलोमीटर तक मार करने वाली अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारत के इस परीक्षण के बाद निश्चित ही ‘दुश्मन’ खेमे में हलचल मच जाएगी।

और पढ़ें : 27 फ़रवरी पूर्वोत्तर के तीन राज्यों की चुनावी घमासान

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों के मुताबिक परमाणु क्षमता एवं सबसे लंबी दूरी तक मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल का आज सुबह नौ बजकर 55 मिनट पर अब्दुल कलाम द्वीप से परीक्षण किया गया। मिसाइल अपने पूर्व निर्धारित लक्ष्य को भेदते हुए बंगाल की खाड़ी में जाकर गिरी।
डीआरडीओ द्वारा देश में ही विकसित की गई अग्नि-5 मिसाइल की लंबाई 17 मीटर, चौड़ाई दो मीटर और वजन 50 टन के आसपास है। यह एक टन तक परमाणु हथियार ढोने में सक्षम है।
लंबी दूरी तक मार करने वाली अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल जमीन से जमीन तक मार करने में सक्षम है। अग्नि-5 चीन के उत्तरी इलाकों समेत यूरोप के ज्यादातर हिस्सों तक मार कर सकती है।

Related Posts

Leave a Reply