September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

लंदन में मरते – मरते बचे यूपी के उपमुख्यमंत्री   

[kodex_post_like_buttons]

लंदन : मौत के मुँह से वापस आये यूपी के उपमुख्यमंत्री। इन दिनों लंदन सफर में गए हुए हैं यूपी के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा। वहां चेयरिंग क्रॉस होटल में देर रात ढ़ाई बजे गैस रिसाव होने से अफरा-तफरी मच गई। डॉ दिनेश शर्मा हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। बता दें कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार लाने के गुर सीखने के लिए यूपी का प्रतिनिधी मंडल लंदन गया है। प्रतिनिधि मंडल के साथ यूपी के डिप्टी सीम भी लंदन गए हैं।

और पढ़ें : जेल में भी लालू के तीखे तेवर

जानकारी के अनुसार रात करीब ढाई बजे (स्थानीय समयानुसार) लंदन के चेयरिंग क्रॉस होटल में गैस का रिसाव होने लगा। गैस  कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। इसके बाद लोग होटल से निकलकर रास्ते पर आ गए। यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा प्रतिनिधी मंडल के साथ ब्रिटिश काउंसिल द्वारा आयोजित ‘एजुकेशन वर्ल्ड फोरम’ में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

‘एजुकेशन वर्ल्ड फोरम’ में शामिल होने गया प्रतिनिधि मंडल मुख्य रूप से शिक्षकों के प्रशिक्षण, बच्चों की प्ररंभिक शिक्षा, स्कूल कौशल तथा उच्च शिक्षा, शिक्षकों और विद्यार्थियों पर दबाव, बदलते अर्थशास्त्र का शिक्षा जगत पर पड़ता प्रभाव आदि विषयों पर चर्चा करेगा। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री का प्रवासी भारतीयों द्वारा लक्ष्मीनारायण मनदीप हॉल एवं हिन्दू हॉल में नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा इस बार 26 जनवरी को लंदन में बने भारतीय दूतावास में तिरंगा फहराएंगे।

Related Posts

Leave a Reply