July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कहीं आप रात 9 के बाद निकाह करने तो नहीं जा रहे, तो इस खबर को जरूर पढ़ें 

[kodex_post_like_buttons]

नई दिल्ली : रात 9 के बाद निकाह करने तो नहीं जा रहे तो सावधान। अगर एसा हुआ तो आपको शादी का प्रमाणपत्र नहीं मिलेगा। यानि आपकी शादी कानून बैध नहीं होगा। हालाँकि इस नियम के पीछे मकशद अच्छा है। फिजुलखर्ची रोकने और आम लोगों को शादी से होने वाली परेशानियों से निजात देने के लिए वक्फ बोर्ड ने शादी को रात 9 बजे से पहले खत्म करने का प्रस्ताव रखा है।

तेलंगाना राज्य वक्फ बोर्ड ने सुधारवादी कदम उठाते हुए काजियों को निर्देश दिया है कि रात 9 बजे के बाद काजी शादी नहीं करा सकते। यह 1 फरवरी से लागू हो जाएगा। ऐसा देर रात होने वाली शादियों के कारण आम लोगों को हो रही दिक्कतों को खत्म करने के लिए किया गया है।

बोर्ड के मुखिया मोहम्मद सलीम ने कहा, “अगर कोई काजी पारंपरिक तरीके से रात 9 बजे के बाद शादी कराता है तो उसे नोटिस जारी किया जाएगा। इसके बाद बोर्ड उन्हें मैरिज बुकलेट या शादी का प्रमाणपत्र जारी नहीं करेगा।” साथ ही बोर्ड मुस्लिम समुदाय में जागरुकता अभियान चलाएगा, और वह मस्जिद के इमामों से कहेगा कि वे इस संबंध में लोगों को शिक्षित करें।

और पढ़ें :  2019 तक आर्थिक विकास तो होगा पर नौकरी नहीं 

दूसरी तरफ एक अन्य इस्लामिक विद्वान ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पास काजी के खिलाफ एक्शन लेने का कोई अधिकार नहीं है, बावजूद इसके हम फिजूलखर्ची को खत्म करने के फैसले का समर्थन करते हैं।

वक्फ बोर्ड का रात 9 बजे तक शादी का कार्यक्रम तय करने के प्रस्ताव पर लोगों की मिक्स प्रतिक्रिया रही है। कुछ लोग इसे अपने अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप मानते हैं जबकि कुछ कहते हैं कि इससे अनुशासन आएगा।

Related Posts

Leave a Reply