July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अस्पताल में  41 जिन्दा जले, 70 की हालत गंभीर

[kodex_post_like_buttons]

सोल: दक्षिण कोरिया के मिरयांग शहर के एक अस्पताल में आग लगने से आज कम से कम 41 लोगों की जलकर मौत हो गय। 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। देश की सरकारी संवाद समिति योन्हाप ने उक्त जानकारी दी है। एक महीने के भीतर दक्षिण कोरिया में यह आग लगने की दूसरी घटना है। नेशनल फायर एजेंसी के अनुसार, इस छह मंजिला इमारत में एक नर्सिंग होम और एक अस्पताल हैं।

आग पहली मंजिल से शुरू हुई। एजेंसी के मुताबिक, 13 लोगों की हालत बहुत गंभीर है। उन्होंने बताया कि हादसे में 61 अन्य लोग भी घायल हुए हैं। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। राष्ट्रपति कार्यालय ने बताया कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन ने हालात का जायजा लेने के लिए अपने सलाहकारों के साथ आपात बैठक की। पुलिस ने बताया कि घटना के वक्त अस्पताल भवन में करीब 200 लोग मौजूद थे।

दमकल विभाग के प्रमुख चोई मान-वू ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है।

Related Posts

Leave a Reply