February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ड्राइवर की नशे ने ली 13 श्रद्धालुओं की जान 

[kodex_post_like_buttons]

नई दिल्ली: नशे की हालत में ड्राइवर गाड़ी का संतुलन खो बैठा और सीधे नदी में जा गिराया। जिसका खामियाजा 13 लोगों को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। श्रद्धालुओं को ले जा रही 17 लोगों से भरी मिनी बस के नदी में गिर जाने से 13 लोगों की मौत हो गई। वहीं, तत्काल पहुंची रेस्क्यू टीम 2 लोगों को बचाने में कामयाब रही। खबरों के अनुसार यह दुर्घटना पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शिवाजी पुल पर तब हुई जब बस गणपतिपुले से पुणे लौट रही थ। बचाए गए दोनों लोग घायल हैं, उन तीनों को कोल्हापुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री भगवान गणेश की पूजा करके वापस लौट रहे थे। वापसी के दौरान बस के ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस पंचगंगा नदी में जा गिरी।  यह भी बताया जा रहा है कि ड्राइवर नशे में था। श्रद्धालुओं से भरी बस में कुल 17 लोग सवार थे। कोल्हापुर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना कल रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर शिवाजी ब्रिज पर हुई। बस का चालक वाहन से संतुलन खो बैठा जिसके बाद बस नदी में जा गिरी। घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं. मिली जानकारी के मुताबिक श्रद्धालुओं ने पुणे जाने के दौरान कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर की यात्रा करने की योजना बनाई थी।

Related Posts

Leave a Reply