July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular धर्म व्यापार

क्यों शदिओं बाद भी नहीं बदला ब्लेड का आकार, जानकर रह जायेंगे दंग

[kodex_post_like_buttons]
 न्यूज डेस्क
इस दुनिया में ऐसी कई बस्तुए हैं जिन्हे देखकर हैरानी के साथ मन में कुछ सवाल उठते हैं। खासकर उनकी बनावट देखकर। अब ब्लेड का आकार ही ले लीजिये। कई कंपनी  एक ही वस्तु तैयार करती है। पर बनावट, सजावट या रंग में फ़र्क़ जरूर होता है। लेकिन ब्लेड चाहे कोई कंपनी बनाये एक ही तरह बनाएगा। ब्लेड के इस एक जैसा आकार बनाने का कारण जब जानेंगे तो हैरान रह जायेंगे।

इसका कारण जानने के लिए आपको आज से एक दशक पहले जाना पड़ेगा। 1901 में जिलेट कंपनी के निर्माता किंग कैंप ने ब्लेड का नक्शा तैयार किया। लेकिन ब्लेड बनाया गया उसके तीन साल बाद 1904 में। तबतक उस डिजाइन का पेटेंट भी उन्हें मिल गया था। हैरानी की बात यह है कि उस डिजाइन और आज 2018 में बननेवाली डिजाइन में कोई फरक नहीं।

आपको बता दे कि, उस समय ब्लेड के साथ रेज़र लगाने के लिए नट-पेंच का इस्तेमाल होता था। इसीलिए वह डिजाइन बना था। अब सवाल यह उठता है कि,  दुसरे कंपनीओं ने जिलेट का ही रास्ता क्यों चुना?  दरअसल उस समय जिलेट ही एकमात्र रेज़र कंपनी थी। सो ब्लेड कंपनीओं के के पास और कोई रास्ता ही नहीं था। जिसके बाद पूरी दुनियां बदल गयी। हर सामान ने अपना चेहरा बदला पर नहीं बदला तो ब्लेड का आकार।  है न अचरज की बात!

Related Posts

Leave a Reply