July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

ताइवान में फिर भूकंप का कहर 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

लोग सो रहे थे और उन्हें पता भी नहीं चला की कब भूकंप आया और पूरी बिल्डिंग किसी पेड़ की तरफ एक तरफ झुक। पूर्व एशिया में स्थित देश ताइवान में मंगलवार की देर शाम आये तेज भूकंप ने सबको हिला कर रख दिया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। ताइवान में आपातकालीन सेवाओं के विभाग ने कहा कि देश में भूकंप के झटकों के कारण कई इमारते झुक गई है। भूकंप के झटकों से सबसे ज्यादा नुकसान हुआलिन शहर को हुआ है। बताया जा रहा है कि एक होटल की इमारत के ढहने से मलबे में 30 लोग फंस गए हैं। इन भूकंप के झटकों में अब तक 2 लोगों की मौत और 100 लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक इस भूकंप का केंद्र ताइवान का हुआलिन काउंटी था, मार्शल होटल के ग्राउंड फ्लोर पर कई लोग दब गए हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक होटल की इमारत झुक गई है और एक पुल इस्तेमाल के लायक नहीं रह गया है। जानकारी के अनुसार तीन दिनों में यह भूकंप दूसरी बार है। ताइवान दो टेक्‍टॉनिक प्‍लेटों के जंक्‍शन पर स्थित है। इसके चलते यहां भूकंप आते रहते हैं।

Related Posts

Leave a Reply