July 4, 2024     Select Language
ऑन-ए-प्लेट

हर राज्य इसमें है महारथी

[kodex_post_like_buttons]

अब अगर आपको यह कहा जाये की चलिए आज आपको खिचड़ी बनाना सिखाते हैं। तो आप जरूर हंस पड़ेंगे, कहेंगे यह भी कोई सीखता है क्या ? लेकिन क्या आपको पता है भारत का हर राज्य की खिचड़ी पकाने में अलग-अलग महारत रखता है। जैसे गुजरात, पंजाब, बंगाल हर कोई अलग-अलग तरीके से इसे बनाता है। इसीलिए हम आपको कुछ राज्यों की खिचड़ी बनाने की रेसिपी बताते है।बना कर देखिए खा कर मजा आ जायेगा। बंगाल के बाद गुजरात-

गुजराती खिचड़ी

सामग्री: चावल- 1/2 कप, तुवर दाल- 1/4 कप, चना दाल- 1/4 कप, हरी मूंग दाल- 1/4 कप,

तड़के के लिए: घी- 1 चम्मच, तेल- 1 चम्मच, जीरा- 1 छोटी-चम्मच, दालचीनी- 1/2 इंच का टुकड़ा, तेज पत्ता- 1, लौंग- 2, हल्दी पाउडर- 1 छोटी चम्मच, सूखी लाल मिर्च-1, पानी- 2 कप, हींग- 1/4 छोटी-चम्मच, नमक- स्वाद अनुसार

विधि: चावल, चना दाल, हरी मूंग दाल और तुवर दाल को अच्छे से पानी में धो ले।प्रेशर कुकर में एक चम्मच घी गरम करे और थोड़ा तेल भी डाले।गरम घी में लौंग, दाल चीनी, तेज पत्ता, सूखी हुई लाल मिर्च, जीरा और हींग डाले और थोड़ी देर भूने।खड़े मसाले घी में भुन जाए फिर कुकर में चावल और सारी दाले दाल कर मिला ले।

हल्दी और नमक डाले और थोड़ा पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद करे। प्रेशर कुकर में खिचड़ी को 20 मिनट तक या 3-4 सिटी आने तक पकाए। कुकर को बंद कर के ठंडा होने दे। गुजराती खिचड़ी तैयार है। खिचड़ी के उपर थोड़ा घी डेल और गरमा गरम कढ़ी, दही, पापड़ या अचार के साथ परोसे।

Related Posts

Leave a Reply