September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

7 महीने में पहली बार होगा ऐसा

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

7 महीने में पहली बार जनता कोह खुसखबरी नसीब हुई है। पेट्रोल और डीजल जल्द सस्ता हो सकता है। इस बात से थोड़ी रहत तो पहुंची ही है। पिछले कुछ दिनों में क्रूड में नरमी देखने को मिली है। 7 महीने में पहली बार पेट्रोल-डीजल के सस्ते होने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले 7 महीने में पेट्रोल 9 रुपए महंगा हो चुका है। खबर के मुताबिक, जल्द ये राहत मिलने वाली है।

और पढ़ें : साध्वी का ऐलान, राजनीती नहीं चुनावी लड़ाई से तौबा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतों में तेजी पर ब्रेक लगा है। कच्चे तेल में पिछले कुछ दिनों में गिरावट देखने को मिली है। अगर क्रूड 62 डॉलर तक आता है तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें 7 महीने पुराने स्तर पर पहुंच जाएंगी। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 2 रुपए का फायदा होगा यानी ये 2 रुपए तक सस्ते हो सकते हैं।

विशेषज्ञों की मने तो पेट्रोल-डीजल सस्ता होने से महंगाई पर भी असर पड़ेगा। साथ ही क्रूड में गिरावट से महंगाई कम होने के आसार हैं। दरअसल, पेट्रोल-डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट बढ़ जाती है, जिसकी वजह से कच्चा माल, सब्जियां, फल जैसे जरूरी सामान महंगे होते हैं। डीजल सस्ता होने से इनकी सबकी कीमतों को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।

Related Posts

Leave a Reply