July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

उपचुनाव  में भाजपा और कांग्रेस की प्रतिष्ठा दांव पर 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस और अशोकनगर जिले के मुंगावली विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया।सुबह आठ बजे सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच मतदान की शुरुआत हुई।  शाम पांच बजे तक चलेंगे। जानकारी के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक कोलारस में 40  फीसदी और मुंगावली में 37 फीसदी मतदान हुआ।
बता दे कि, इस उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। जहां भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव के पहले इन सीटों पर कब्जा करना चाहती है वहीं कांग्रेस ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। 
कोलारस में 22 प्रत्याशियों का भाग्य का फैसला होगा, जिसमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन और कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र सिंह यादव के बीच है। इसके लिए 311 मतदान केंद्रों पर करीब एक लाख 13 हजार से अधिक महिलाओं समेत कुल दो लाख 44 हजार 456 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। 

Related Posts

Leave a Reply