July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

मौत पर कांग्रेस की राजनीती, लोगों ने लताड़ा 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
अपनी अदाओं के चलते श्रीदेवी करोड़ों लोगों के दिलों पर राज  करनेवाली अदाकारा श्रीदेवी के असामयिक निधन से भारतीय फिल्म उद्योग से लेकर राजनीतिज्ञ तक सदमे में हैं। हर कोई अभिनेत्री के इस तरह अकस्मात चले जाने पर दु:ख जता रहे हैं। चाहे वह  सोशल मीडिया पर पर ही क्यों न हो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तक ने ट्वीट किया।
लेकिन इसी बीच दुःख के इस घड़ी में भी कांग्रेस राजनीती करने से बाज नहीं आई। कांग्रेस श्रीदेवी के निधन पर ट्वीट कर विवादों में आ गई है। कांग्रेस ने श्रीदेवी पर एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए लेकिन अपने आखिरी ट्वीट में विवाद में आ गई। दरअसल कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट किया, ‘श्रीदेवी के निधन की खबर सुनकर हमें दु:ख है। वह एक बेहतरीन अदाकारा थीं। उनके चाहने वालों के प्रति के हमारी गहरी संवेदना। उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्मश्री दिया गया था।’
कांग्रेस के इस ट्वीट पर यूजर्स ने कहा कि पार्टी को अभिनेत्री पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। सर रविंद्र जडेजा ने ट्वीट कर लिखा, ‘उन्हें वर्ष 2013 में यूपीए सरकार के कार्यकाल के दौरान पद्मश्री दिया गया था। क्या आप गंभीर हैं। एक दिग्गज अदाकारा को श्रद्धांजलि देने के लिए क्या यह लाइन लिखना जरूरी था ? कृपया मौत का राजनीतिकरण न करें। आप लोगों ने मानवता को लज्जित कर दिया है। शेम ऑन यू कांग्रेस।’ वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदर बग्गा ने कहा, ‘किसी की मौत पर तो कम से कम राजनीति मत करो।’
हालाँकि स्थिति गर्माता देख कुछ देर बाद कांग्रेस ने अपने लिखे ट्विटर पोस्ट को हटा लिया

Related Posts

Leave a Reply