July 6, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

क्या दाऊद है श्रीदेवी के हत्यारे! क्या कह गए स्वामी  

[kodex_post_like_buttons]

Image result for sridevi

Related image

न्यूज डेस्क

क्या श्रीदेवी के लिए भी कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे सुभ्रमण्यम स्वामी! फ़िलहाल भारत में एक वही एकलौते इंसान हैं जिन्होंने खुलेआम श्रीदेवी के मौत को साजिस कहते हुए इसे मर्डर कहा। साथ ही उन्होंने इस घटना में दाऊद को भी लपेट लिया है। क्यूंकि उन्होंने सरेआम कहा है, ‘दाऊद और सिनेमा अभिनेत्रियों के जो नाजायज रिश्ते हैं उन पर हमें थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।’बता दे कि, सुनन्दा पुष्कर मामले में भी ये मर्डर का शक जताकर जाँच के लिए कोर्ट तक पहुंच गए थे। अब सुपर स्टार श्री देवी के मामले में भी एक जैसी बात कहकर केमामला भाजपा से राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ वकील सुब्रमण्यम स्वामी एक बार फिर सुर्खियों में हैं।

और पढ़ें : उन्नाव के बाद गोरखपुर, अब एक दर्जन कैदी एचआईवी पॉजिटिव

स्वामी ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि यह मर्डर है। यह विदेश में हुआ एक मर्डर है। अगर भारत की घटना होती तो मैं कुछ ज्यादा बता पाता। जैसे सुनंदा पुष्कर मर्डर केस में किया।’ बीजेपी सांसद ने कहा कि फिलहाल वह दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन की जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि ‘श्रीदेवी कभी हार्ड ड्रिंक्स (शराब) छूती नहीं थीं। हमने केवल उनके बीयर पीने के बारे में सुना है।’
हालाँकि, दुबई पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि श्रीदेवी बेसुध होकर बाथटब में गिर पड़ीं और डूबकर उनकी मौत हो गई। पर स्वामी के दावे ने इस मामले में पुलिस की थ्योरी पर सवाल उठा दिया है।

Related Posts

Leave a Reply