July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक मनोरंजन

सामने आये श्रीदेवी के दूसरे पति, किया श्राद्ध   

[kodex_post_like_buttons]
श्रीदेवी के मौत के बाद उनके बारे में एक के बाद एक हैरान कर देने वाली खबर सुनने में आ रही है। अब श्रीदेवी के दूसरे पति की खबर ही ले लीजिये। श्रीदेवी की मौत का सबसे ज्यादा दुख भी इन्हें है।  श्रीदेवी के परिवार के अलावा एक ऐसा भी शख्स है जो उनके लिए श्राद्ध कर रहा है।बता दें कि यह शख्स श्रीदेवी को अपनी पत्नी मानता है। 
अपने आपको श्रीदेवी का पति कहनेवाला यह इस शख्स का नाम ओमप्रकाश मेहरा है। जो मध्य प्रदेश के श्योपुर में रहता है।
उस शख्स ने श्रीदेवी की मौत के बाद से खाना-पीना छोड़ दिया है और अपने बाल तक मुडंवा दिए हैं और साथ ही तेरहवीं की भी तैयारी कर रहा है।  आलम ये है कि कई साल पहले जब श्रीदेवी ने बोनी कपूर से शादी की थी, तभी ओमप्रकाश मेहरा ने मन ही मन श्रीदेवी को पत्नी मान लिया था। श्रीदेवी के प्यार में दीवाने इस ओम प्रकाश ने सन् 2002 में ओमप्रकाश मेहरा ने वोटर लिस्ट में अपनी पत्नी का नाम श्रीदेवी दर्ज करा लिया था। ओमप्रकाश मेहरा ने बताया कि साल 1989 में वह हायर सेकेंडरी में पड़ते थे, तभी से श्रीदेवी के फैन हैं।
ओमप्रकाश ने कई सालों तक श्रीदेवी को पत्र लिखते रहे। श्रीदेवी से मिलने की गुजारिश करते रहे जिसको मानकर श्रीदेवी ने एक बार ओमप्रकाश को मिलने के लिए मुंबई बुलाया था, लेकिन पैसे की कमी के चलते ओम प्रकाश मुंबई नहीं जा पाए।

Related Posts

Leave a Reply