July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

त्रिपुरा के नए मुख्यमंत्री बिप्लव देव, 9  मार्च लेंगे शपथ 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क 

त्रिपुरा के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में त्रिपुरा बीजेपी के अध्‍यक्ष बिप्‍लब देव अगले 9 मार्च को शपथ लेंगे। मंगलवार उनका नाम बीजेपी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने घोषणा की। उप मुख्‍यमंत्री जिष्‍णु देव वर्मा  होंगे को चुना गया। बिप्‍लव बनमालीपुर सीट से विधायक हैं।

नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण पहले अगरतला के अस्ताबल मैदान में होना तय था जिसे बाद में मिलिट्री मैदान कर दिया गया।

नए मुख्‍यमंत्री के रूप में नाम तय होने के बाद बिप्‍लव ने कहा कि ‘सुशासन देना हमारी सरकार की प्राथमिकता होगी.’

मंगलावर को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की मौजूदगी में राज्य अतिथिगृह में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री जुएल ओरांव भी इस बैठक में मौजूद रहे। इसी बीच राज्‍य में कई जगहों पर हुई हिंसा के चलते मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने त्रिपुरा के राज्यपाल और डीजीपी से बात की और उनसे राज्य में नई सरकार बनने तक हिंसक घटनाओं के मद्देनजर चौकस रहने को कहा। ऐ‍हतियातन कई जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है।

उल्‍लेखनीय है कि हाल ही में हुए पूर्वोत्तर के तीन राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में भाजपा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। त्रिपुरा में उसने सहयोगी आईपीएफटी के साथ मिलकर 60 सदस्यीय विधानसभा में 43 सीटें जीतीं हैं। इसमें से भाजपा ने 35, जबकि आईपीएफटी ने आठ सीटों पर कब्जा किया है।

Related Posts

Leave a Reply