February 22, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

आरोपी ने किया जस्टिस शेट्टी पर 18 वार, हालत गंभीर 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

एक आरोपी ने सुनवाई के दौरान कर्नाटक के लोकायुक्त जस्ट‍िस विश्वनाथ शेट्टी पर बुधवार को चाकू से हमला कर दिया।  हमले के तुरंत बाद उन्हे अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार लोकायुक्त के दफ्तर में घुसकर उन पर चाकू से 18 वार किया गया। जिससे जस्टिस की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया अस्पताल पहुंच गए हैं।

हालाँकि घटना के तुरंत ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार जिस व्यक्ति ने जस्ट‍िस विश्वनाथ शेट्टी पर हमला किया उसका नाम तेजस शर्मा है। उसने यह हमला तब किया जब जस्टिस अपने ऑफिस में एक केस की सुनवाई कर रहे थे। आरोपी ने धारदार हथियार से विश्वनाथ पर ताबड़तोड़ 18 बार हमला किया। इस तेजस के खिलाफ पहले ही लोकायुक्त में 18 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उन मामलों के चलते ही तेजस ने हमला किया है।
बता दें कि पी विश्वनाथ शेट्टी कर्नाटक हाई कोर्ट के पूर्व जज भी रह चुके हैं। उन्हें पिछले साल जनवरी में कर्नाटक का लोकायुक्त के रूप में शपथ ली थी।

Related Posts

Leave a Reply