July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पालघर में लगी भीषण आग में गयी जान, पलभर में निगला आसपास के फैक्टरियों को

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

महाराष्ट्र के पालघर में लगी आग तुरंत आस-पास के फैक्टरियों में फ़ैल गयी। उस समय हड़कंप मच गया, जब एक केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि 5 वर्कर्स इसकी चपेट में आ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  बाद में जिनमें 1 व्यक्ति की मौत हो गयी।

महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एमआईडीसी) एरिया में देर रात लगी इस भीषण आग ने आसपास की दो अन्य फैक्ट्रियों को भी जद में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। हालांकि अंधेरे की वजह से राहत-बचाव कार्य में कठिनाईयों का सामना करना पड़ा।
एक दमकल अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री में कई लोग फंसे थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। ये विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनी गई।

Related Posts

Leave a Reply