ये क्या रणवीर सरेआम स्कर्ट पहनकर घूमते नजर आये

हाल ही में रणवीर सिंह बांद्रा अजीबो गरीब ड्रेस में नजर आये । इस दौरान उन्होंने व्हाइट टीशर्ट और ग्रीन कलर की स्कर्ट पहनी हुई थी। पर जब उनके इस लुक का कारण का पता चलेगा तब आपको हैरानी होगी कि लोग महिलाओं का इस कदर भी सन्मान कर सकते है।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘गली बॉय’ में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट नजर आएंगी।
दरअसल अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रणवीर और फिल्म के सेट पर मौजूद टीम में सभी लड़कों ने स्कर्ट पहन कर सन्मान जताया ।
इस बात का खुलासा प्रियंका चोपड़ा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लाइव वीडियो के जरिये शेयर की। इस वीडियो में प्रियंका और रणवीर सिंह आपस में वीडियो चैट पर बात करते हुए नजर आ रहे थे, और प्रियंका के पूछने पर रणवीर ने उन्हें स्कर्ट का राज खोला।