July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बैग से मिला 24 इंसानों के कटे हाथ 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
हाल ही में रुस से एक खबर आई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। वजह है यहां एक नदी के किनारे से मिला बैग। जब आपको भी पता चलेगा कि इस बैग के अंदर क्या था, तो यकीन मानिए आप भी चौंक जाएंगे।
रूस के खाबरोवस्क शहर से सटी अमूर नदी जो कि अभी पूरी तरह जम चुकी है, यहां से एक शख्स को एक लावारिस बैग मिलता है। जब उसने इस बैग को खोलकर देखा, तो उसके अंदर उसे 54 इंसानों के कटे हुए हाथ मिले।
जैसे ही इस घटना के बारे में दूसरे लोगों को पता चला, सभी दहशत में आ गए। लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि इतने सारे हाथ कहां से आए।
वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह नदी एक जाना-माना फिशिंग स्पॉट है। यहां अक्सर लोग मछलियां पकड़ने आते हैं। मगर किसी को भी यहां पर किसी तरह की अनोहनी की खबर नहीं लगी। वहीं, पुलिस भी इस घटना को लेकर परेशान है।
पुलिस की माने तो इन हाथों को जब्त कर फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की मदद से फिंगरप्रिंट्स लेना शुरू कर दिया है। ऐसी उम्मीद है कि फिंगरप्रिंट्स इनकी पहचान हो सकती है।

Related Posts

Leave a Reply