July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

लम्बी हुई शमी पर लगे आरोपों की लिस्ट 

[kodex_post_like_buttons]
स्पोर्ट्स डेस्क
गंभीर आरोपों में फंस चुके भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने उनकी बेवफाई का एक आैर सबूत पेश किया है। हसी ने अब मीडिया के सामने एक आॅडियो क्लिप जारी किया है। इसके बाद शमी की मुश्किलें आैर बढ़ गईं हैं, क्योंकि आॅडियो क्लिप में हसीन अपने पति शमी पर किसी महिला से शारिरीक संबंध बनाने के आरोप भी लगा रही हैं।
ऑडियो में शमी द्वारा अलीस्बा नाम की लड़की से मिलने का जिक्र किया गया है। फोन कॉल में पैसे को लेकर भी बातचीत हो रही हैं। हसीन ने यह ओडियो कोलकाता के लाल बाजार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराने के बाद जारी की। अब शमी बुरी तरह से फंसते नजर आ रहे हैं। हसीन जहां ने शमी पर मैच फिक्सिंग का भी आरोप भी लगा चुकी है।

Related Posts

Leave a Reply