July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular ऑन-ए-प्लेट

चिली गार्लिक नूडल्‍स 

[kodex_post_like_buttons]
गार्लिक ब्रेड, गार्लिक सैं‍डविच, गार्लिक पुलाव सभी पसंद करते हैं। इंडो चाइनीज खाना बिना गार्लिक के अधूरा सा लगता है। आज हम बनाने जा रहे हैं चिली गार्लिक नूडल्‍स। आएं जानते हैं इसकी रेसिपी।
पांच लोगों के लिए
सामग्री: नूडल्‍स- 2 पैकेट, सेलेरी- आधा कप, सूखी लाल मिर्च- 2-4, प्‍याज- आधा कप, लहसुन- 2 चम्‍मच,चीनी- 2 चम्‍मच, सोया सॉस- 2 चम्‍मच, विनेगर- 2 चम्‍मच, नमक स्‍वादानुसार, स्प्रिंग ऑनियन- 2 चम्‍मच, चिली सॉस- 2 चम्‍मच, तेल- 2 चम्‍मच।
विधि : सबसे पहले एक बर्तन में पानी, नमक डालकर नूडल्‍स को उबाल लें। एक पैन में तेल गर्म करें। इसमें सूखी लाल मिर्च, लहसुन डालकर भून लें।
अब इसमें प्‍याज डालकर सुनहरा होने तक पका लें। अब इसमें सेलेरी, सेलेरी के पत्‍ते, स्प्रिंग ऑनियन डालकर पका लें। अब इसमें सोया सॉस, चिली सॉस, विनेगर डालकर मिला लें।
इसके बाद इसके ऊपर नमक, चीनी डालें। अब इसमें नूडल्‍स डालकर अच्‍छे से मिलाएं। इसे स्प्रिंग ऑनियन से सजाकर सर्व करें।

Related Posts

Leave a Reply