September 28, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

अजय की इस वाइफ ने की गुपचुप शादी 

[kodex_post_like_buttons]
एक्ट्रेस श्रिया सरन के फैंस के लिए ये खबर थोड़ी सरप्राइज़िंग हो सकती है। फिल्म ‘दृष्यम’ में अजय देवगन की वाइफ का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस श्रिया सरन की शादी हो गई है। खबरें हैं कि उन्होंने 12 मार्च को अपने रशियन ब्वॉयफ्रेंड आंद्रेई कोशेचेव(Andrei Koscheev) से मुंबई में अपने घर पर शादी कर ली। आंद्रेई कोशेचेव एक नेशनल लेवल टेनिस प्लेयर हैं।
खबरें थीं कि श्रिया उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगी।  लेकिन बीते दिनों उन्होंने किन्हीं कारण से जल्दी में मुंबई में ही अपने घर पर एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी आयोजित करके हिन्दू रीति-रिवाज के साथ शादी की।
शादी में ज्यादा लोंगों को इनवाइट नहीं किया गया। श्रिया ने केवल अपने करीबी रिश्तेदारों और कुछ दोस्तों को बुलाया था। श्रिया की फैमिली के अलावा इंडस्ट्री से सिर्फ शबाना आजमी और मनोज बाजपेयी जोकि श्रिया के पड़ोस में ही रहते हैं, वो भी इस फंक्शन में उपस्थित थे। श्रिया यहां गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई नज़र आईं।
बताया जा रहा है कि श्रिया अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चर्चा करना उन्हें पसंद नहीं। इसलिए तो सालों से आंद्रेई कोशेचेव को डेट करने के बाद भी श्रिया ने हमेशा इस बात का ख्याल रखा कि वो उनके साथ पब्लिकली नज़र न आएं। सोशल मीडिया पर भी उन्होंने आंद्रेई के साथ कभी भी फोटो शेयर नहीं की है।
साउथ इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स में गिनी जाने वालीं श्रिया का नाम वेस्ट इंडीज के क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो के साथ भी जुड़ चुका है। मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि वे ब्रावो को डेट कर चुकी हैं, हालांकि, उन्होंने इस बात को सिरे से नकार दिया था।
फिल्मों के अलावा कई ब्रांड के लिए भी काम करने वाली श्रिया एक फैशन मैगजीन के लिए टॉपलेस फोटोशूट करवा चुकी हैं। जब मैगजीन मार्केट में आई तो उन्होंने यह कहा था कि वे इस मैगजीन के कवर पर नहीं है। मैगजीन ने उनके फोटो के साथ छेड़छाड़ की है। जबकि मैगजीन के कवर पर साफतौर पर श्रिया ही नज़र आ रही थीं।
साउथ की फिल्मों के बाद बॉलीवुड की तरफ रुख करने वाली श्रिया का जन्म देहरादून में हुआ था और उनका बचपन हरिद्वार में गुज़रा है। उन्हें बचपन से ही डांस में रुचि थी।  वैसे तो वे अपना करियर डांस में ही बनाना चाहती थी, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्मों में ले आई।
डांसर बनने की ख्वाहिश रखने वाली श्रिया को कॉलेज के दिनों में एक वीडियो एल्बम ‘थिरकती क्यों हवा’ में काम करने का मौका मिला। इस वीडियो का शूट बनारस की गलियों में किया गया था। जब सरन का यह वीडियो रामोजी राव फिल्म्स ने देखा तो उन्होंने सरन को फौरन अपनी अगली फिल्म ‘इष्टम’ में बतौर लीड एक्ट्रेस साइन कर लिया। हालंकि यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही वह और चार फ़िल्में साइन कर चुकीं थीं।
सरन ने तेलगु फिल्मों में ‘टैगोर’ फिल्म से डेब्यू किया था।  टैगोर फिल्म के ब्लॉकबस्टर हिट हो जाने से श्रिया साउथ इंडिया की टॉप लीडिंग एक्ट्रेसेस में गिनी जाने लगीं।
2003 में सरन ने फिल्म ‘तुझे मेरी कसम’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट रितेश देशमुख और जिनेलिया डिसूजा नज़र आए थे। सरन हालंकि साउथ इंडिया की टॉप एक्ट्रेस थीं, लेकिन फिल्म ‘शिवाजी द बॉस’ में रजनी कांत के अपोजिट आने के बाद श्रिया एक नेशनल फिगर बन गई। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक लोग श्रिया को जान गए।

Related Posts

Leave a Reply