February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

लालू का फैसला टला, लौटे पुरानी कोठरी में 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
टल गया लालू प्रसाद यादव तथा अन्य 31 लोगों पर होने वाला फैंसला। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्र सहित 31 लोगों के खिलाफ सी.बी.आई. की विशेष अदालत में चारा घोटाला के दुमका कोषागार मामले में आज फैसला होना था। फिलहाल लालू यादव, जगन्नाथ मिश्र तथा अन्य पहले से ही चारा घोटाला के 3 मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। इससे पहले फैसला सुनाने की तिथि 15 मार्च तय की गई थी लेकिन लालू प्रसाद यादव ने कोर्ट में एक याचिका दर्ज की जिसके चलते फैसला शुक्रवार तक के लिए टाल दिया गया।

लालू प्रसाद यादव ने याचिका दर्ज करते हुए दुमका कोषागार मामले में तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल पीके मुखोपाध्याय सहित तीन लोगों को आरोपी बनाने की मांग की। न्यायाधीश शिवपाल सिंह ने इस याचिका पर शुक्रवार को फैसला सुनाया। उन्होंने तत्कालीन अकाउंटेंट जनरल को आरोपी करार कर दिया है। बता दें कि दुमका कोषागार से 3.13 करोड़ रुपए की अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव सहित 30 अन्य आरोपियों पर फैसला सुनाया जाएगा।

Related Posts

Leave a Reply