September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular खेल

बर्षों बाद फिर से भरी दरार, दोस्त बने सचिन-कांबली 

[kodex_post_like_buttons]
स्पोर्ट्स डेस्क
दो बिछड़े यार यानि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली फिर से एक हो गए हैं। इन दोनों के बीच दूरियां अब बीते जमाने की बात हो गई हैं। खास तौर पर मुंबई टी-20 लीग के दौरान दोनों के रिश्ते में फिर वही हुसियां दिखी जो कभी हुआ करती थी। इन दोनों को फिर से करीब लाने का काम किया है सुनील गावस्कर ने।
सचिन और कांबली दोनों बचपन के दोस्त मने जाते थे। लेकिन उनके रिश्तों में दरार पहली बार साल 2009 में आई थी। कांबली ने एक टीवी शो दौरान कहा था कि चाहे उन्होंने सचिन के साथ क्रिकेट की शुरुआत की। लेकिन जब उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया तो सचिन ने उनकी वापसी के लिए कोई मदद नहीं की। कांबली के इस बयान के बाद  काफी हो-हल्ला मच गया था। खबरें आई कि सचिन कांबली के इस बयान से बेहद नाराज हैं। शायद इसी कारण 2013 में सचिन जब इंटरनैशनल क्रिकेट से रिटायर हुए तो उन्होंने अपनी स्पीच में कांबली का नाम नहीं लिया। जबकि इस स्पीच में उन्होंने अपने सभी करीबियों का नाम लिया था।
हालाँकि अब वो दरार मुंबई टी-20 लीग में भरता दिखा। बीते दिन शिवाजी पार्क में फाइनल खेला जा रहा था। इसमें लायंस टीम को हार का सामना करना पड़ा। कांबली लायंस टीम के मेंटर हैं। ऐसे में जब रनरअप टीम का अपना मेडल लेने कांबली मंच पर पहुंचे तो वहां मेडल दे रहे सुनील गावस्कर ने सचिन को मेडल पकड़ा दिया। कहा- आप ही अपने दोस्त को मेडल दें। सचिन अभी मेडल पकड़ पाते, कांबली ने उनके पांव छू लिए। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सचिन भी आवाक रह गए। फिर संभले तो उन्होंने कांबली को गले से लगा लिया।

Related Posts

Leave a Reply