July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अमेरिकी संसद में खुलासा, पूरी दुनिया में फैला डी कंपनी का नशीले पदार्थों, हथियारों का जाल     

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क 

डी कंपनी ने नशीले पदार्थों की तस्करी के लिए कई देशों में पांव पसार लिए हैं और इसने एक शक्तिशाली संगठन का रूप ले लिया है। डी कंपनी का मुखिया यानि भारत में भगोड़ा करार दिया गया डॉन दाऊद इब्राहिम के बारे चौकानेवाला यह खुलासा अमेरिकी संसद में किया गया। जॉर्ज मैसन यूनिर्विसटी के सेचार स्कूल ऑफ पॉलिसी में प्रोफेसर डॉ. लुईस शेली ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि में मुंबई के 1993 बम धमाकों का मास्टरमाइंड दाऊद इब्राहिम लगातार अपनी मजबूती बढ़ा रहा है। उसकी डी- कंपनी का जाल कई देशों में फैल गया है।
भारत और अमेरिका ने इससे पहले कई बार यह दावा किया है कि पडोसी देश पाकिस्तान दाऊद को पनाह दे रहा है। इसी बात को  प्रोफेस्सर ने फिर से कहा। उन्होंने कहा  दाऊद का डेरा अब पाकिस्तान के कराची शहर में है।  हालांकि पाकिस्तानी अधिकारी अपने देश में दाऊद के होने से इनकार करते रहे हैं।

प्रोफेसर शेली ने आतंकवाद और अवैध वित्त पोषण पर सदन की वित्तीय सेवाओं संबंधी समिति द्वारा आयोजित सुनवाई के दौरान कहा कि मैक्सिको के नशीले पदार्थों के संगठनों की तरह डी कंपनी का जाल विभिन्न देशों में फैला है। वे हथियारों, नकली डीवीडी की तस्करी करते हैं और हवाला संचालकों की व्यापक व्यवस्था के जरिए वित्तीय सेवाएं मुहैया कराते हैं।  
दाऊद के खिलाफ भारत के अभियान को अमेरिका ने आखिरकार 2003 में माना। उस समय अमेरिका के राजकोष विभाग ने दाऊद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जिसके तार अल- कायदा से जुड़े हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने भी उस पर प्रतिबंध लगा रखे हैं।

Related Posts

Leave a Reply