ज़ीनत अमान ने दर्ज करवाया रेप का केस

न्यूज डेस्क
एक ज़माने में बॉलीवुड की ग्लैमरस गर्ल मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान ने बीती शाम मुंबई के जुहू पुलिस स्टेशन रेप का मामला दर्ज कराया है। उन्होंने में बिजनसमैन अमन खन्ना पर रेप का आरोप लगाया है। जुहू पुलिस ने इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। पुलिस ने आरोपी अमन खन्ना को गिरफ्तार कर लिया है और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुट गई है।
सूत्रों के मुताबिक जीनत अमान ने अमन खन्ना पर पिछले कई सालों में कई बार अलग-अलग आरोप जैसेकि जीनत के घर जबरदस्ती घुसने, बदतमीजी करने और बिल्डिंग के सिक्यॉरिटी गार्ड के साथ मारपीट करने का भी आरोप दर्ज किया जा चुका है। लेकिन इस बार आरोप बेहद गंभीर है। इसलिए इस मामले को मुंबई क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया है।
बता दें कि जीनत अमान ने 2 महीने पहले भी 30 जनवरी को अमन खन्ना पर उनका पीछा करने और धमकाने का आरोप लगाया था। कारोबारी अमन खन्ना को उस समय भी मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ स्टॉकिंग और धमकी देने का आरोप दर्ज किया था।