July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

आईडीबीआई के पूर्व अधिकारी फंसे 445.32 करोड़ के घोटाले में 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

घोटाले की तफ्तीश कर रही सीबीआई के सामने अब कोई भी बड़ी बैंक का नाम आ जाये लोगों को हैरत नहीं होगी। इसी क्रम में नया नाम है आईडीबीआई का। अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को आईडीबीआई बैंक में 445.32 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का पता चला है। इस मामला में सीबीआई ने आईडीबीआई के पूर्व महाप्रबंधक बट्टू रामा राव तथा 30 अन्य लोगों के खिलाफ बैंक से 445.32 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर किसान क्रैडिट कार्ड और मत्स्य खेती ऋण हासिल किए गए।

एजैंसी का आरोप है कि 2009-10, 2010-11 और 2011-12 दौरान 21 एग्रीगेटर समूहों के 220 लोगों ने 192.98 करोड़ रुपए का कर्ज लिया। इन लोगों ने बैंक के पूर्व महाप्रबंधक राव, मुख्य महाप्रबंधक (सेवानिवृत्त, दक्षिण चेन्नई) आर. दामोदरन, बैंक के पैनल मूल्यांकनों के साथ सांठ-गांठ में आपराधिक साजिश कर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह कर्ज लिया। यहीं नहीं उन्होंने कर्ज के लिए जमानत का मूल्य भी बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। इसके बाद यह ऋण एन.पी.ए. यानि गैर निष्पादित औस्तियां बन गया।

Related Posts

Leave a Reply