July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार

यहां आकाश ने किया श्लोका को प्रपोज

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की गोवा में प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी हुई। यह इवेंट ताज एक्जोटिका रिजोर्ट एंड स्पा में हुआ। इस दौरान दोनों ने प्री वैडिंग फोटोशूट भी करवाया। आकाश अंबानी ने श्लोका को हीरे की अंगूठी पहना कर प्रपोज भी किया। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी इसी साल होगी। हालांकि, इस बारे में दोनों परिवार की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

बता दे श्लोका मेहता का पूरा नाम श्लोका रसैल मेहता है। वह हीरा कारोबारी रसेल मेहता की सबसे छोटी बेटी हैं। रसेल मेहता देश की बड़ी हीरा कंपनी रोजी ब्लू के मालिक हैं।

आकाश और श्लोका ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से साथ में अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की है।  श्लोका धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल पढ़ाई के बाद 2009 में न्यूजर्सी के प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में आगे की पढ़ाई के लिए चली गईं थी। इसके बाद उन्होंने द लंदन स्कूल ऑफ इक्नोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से लॉ में मास्टर्स किया।

Related Posts

Leave a Reply