September 29, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

वेनेजुएला जेल : मौत से बचने की दौड़ में गयी 68 जान

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

मौत से बचने की जंग ने 68 कैदियों की जान ले ली। वेनेजुएला के उत्तरी शहर वैलेंसिया की जेल में हुए इस घटना के बाद मृतकों के परिवारवाले अब इस मौत का इंसाफ मांग रहे है। जानकारी के मुताबिक जेल में कैदियों के बीच दंगे शुरू हुए जिसके बाद पुलिस को फायरिंग करनी पड़ी थी।

हालाँकि मौत के बाद जेल प्रशासन इस बात को दबाते नजर आई। जब कैदियों के परिबार आकर जवाब मांगने लगे तब मौत का खुलासा हुआ। इस मौत की वजह दंगे में लगी आग है या पुलिस की गोली, फॉरेंसिक टीम भी मामले की जांच में जुटी है।

पता चला है कि, में जेल में सिर्फ 60 कैदियों की रहने की ही जगह है। लेकिन इससे कई ज्यादा रखे जाते हैं। खास बात यह है  इन कैदियों से अक्सर सुरक्षा कर्मी तक कतराते दीखते हैं। क्यूंकि यहां रह रहे कैदियों के पास हमेशा  ड्रग्स, मशीन गन और हथियार होते हैं। जेल में अक्सर गुटों में लड़ाई होती रहती है। इस दिन और दंगे के दौरान आग लग गयी। जिसमें 68 लोग की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी वैलेंसिया के अटॉर्नी जनरल ने दी।

Related Posts

Leave a Reply