June 30, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कांग्रेस में बदलाव शुरू,  जनार्दन द्ववेदी  की जगह गहलोत बने  महासचिव

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने  अपने कहे अनुसार कांग्रेस में बदलाव शुरू कर दिया है। उन्होंने शुक्रवार को जनार्दन द्ववेदी की जगह अशोक गहलोत को ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी का महासचिव नियुक्त किया। जनार्दन द्ववेदी को अब उनको पद से हटा दिया गया है। अशोक गहलोत इससे पहले वह गुजरात के प्रभारी थे। गहलोत राहुल गांधी के करीबी नेताओं में से एक हैं।  ज्ञात हो, दरअसल, कांग्रेस अध्यक्ष ने पार्टी के 84वें अधिवेशन के समापन भाषण में पार्टी में बड़े बदलाव के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को बदलना होगा। पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच एक दीवार है। उसे तोड़ना होगा। हम गुस्से से नहीं बल्कि प्यार और सम्मान से वरिष्ठ नेताओं की मदद से इस दीवार को तोड़ेंगे।

Related Posts

Leave a Reply