July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

यह दुनिया का पहला जलबिहीन शहर बनने वाला है 

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

14 अप्रैल तक यह शहर जलविहीन शहर बन जाएगा, यानी यहां पानी बिलकुल खत्म हो जाएगा। दक्षिण अफ्रीका की राजधानी केपटाउन दुनिया का पहला ऐसा शहर बन गया है, जहां पानी को लेकर आपातस्थिति बन गई है। पानी की कमी से यहां हाहाकार मचा है। वैज्ञानिकों ने चेतवानी दी है केपटाउन जैसे हालात सिर्फ अफ्रीका में नहीं बल्कि दुनिया के किसी भी कोने में खड़े हो सकते हैं। जरूरत है अभी से पानी के संरक्षण के प्रति जागरूक होने की।

बता दे, तीन साल से लगातार ये शहर सूखे की मार झेल रहा है। पता चला है शहरी प्रशासन ने अपनी लापरवाही से जल संरक्षण का कोई काम ही नहीं किया। लेकिन अब उसकी नींद खुली है ,लेकिन अब बहोत देर हो चुकी है। हालाँकि यहां पानी के बचाव के लिए कई कदम उठा लिए हैं। हालात ऐसे हैं कि सेना को जल आपूर्ति योजनाओं की रक्षा में तैनात की गई है। 3.6 अरब लोग यानी दुनिया की आधी आबादी हर साल एक महीने जलसंकट का सामना करती है। एक सदी में पानी की खपत छह गुना बढ़ी। 2050 तक पानी की कमी का सामना कर रहे लोगों की संख्या 5.7 अरब पहुंच जाएगी।

केपटाउन में पानी काम को देखते हुए जनजीवन ने खुद कुछ खास कदम उठे हैं, जिससे दैनिक जरूरतों जैसे- नहाने, धोने में भी पानी का इस्तेमाल कम हो,  महिलाएं ब्रेड (चोटी) बनवा रही हैं ताकि बाल गंदे न हो और उन्हें बार-बार धोना न पड़े। बाल धोने के लिए ड्राई शैंपू के इस्तेमाल की सलाह दी गई है। बर्तन धोने के लिए ‘विशेष प्रोबायोटिक साबुन’ का उपयोग किया जा रहा है। इस सबुन  से बर्तन धोने के बाद उस पानी से उस पानी का घर साफ करने में उपयोग किया जाता है।

Related Posts

Leave a Reply