February 23, 2025     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

500 लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ  हॉकिंग का  फ्यूनरल सर्विस

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क 
भौतिकीविद और ब्रह्मांड वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का शनिवार को अंतिम संस्कार कैंब्रिज यूनिवर्सिटी कॉलेज के नजदीक एक चर्च में संपन्न हुआ। वहां उनके परिवार के सदस्य, दोस्तों और सहकर्मियों सहित लगभग 500 लोग मौजूद थे। यह कॉलेज हॉकिंग का 50 से अधिक वर्षों तक अकादमिक घर रहा है। उनके सम्मान में चर्च में 76 बार घंटी बजायी गयी।
मशहूर वैज्ञानिक और लेखक हॉकिंग ने 14 मार्च को 76 वर्ष की उम्र में अपने कैंब्रिज स्थित घर में आखिरी सांस ली थी। हॉकिंग के बच्चों की इच्छा के अनुरूप गॉन्विल में यूनिवर्सिटी ऑफ सेंट मेरी द ग्रेट और कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के कैयुस कॉलेज में उनकी अंतिम सेवा (फ्यूनरल सर्विस) बेहद निजी स्तर पर की गयी।

Related Posts

Leave a Reply