July 5, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म स्वास्थ्य

गोरा बनाने के लिए माँ ने बच्चे को पत्थर से घिसकर किया लहूलुहान

[kodex_post_like_buttons]

 

‘पहले दर्शनधारी फिर गन बिचारि’ यह प्रवाद तो सभी ने सुना होगा। लेकिन एक मां भी अपने बच्चे में पहले दर्शन ढूंढेगी यह शायद ही कोई सोच सकता है। बच्चे का रंग सावंला होने से मां शर्मिंदगी में उसे गोरा बनाने के चक्कर में जान लेने पर उतारू हो जाएगी यह भी शायद ही सुना होगा। पर एक मां ने इसे  कर दिखाया। अपने सावंले बच्चे को गोरा बनाने के लिए काले पत्थर से रगड़ना शुरू किया। बच्चे का शरीर की त्वचा काटकर मांस बहार आ गया, लहूलुहान हो गया पर वह ‘मां’ घिसती रही।

आखिरकार एक रिस्तेदार ने किसी तरह उस औरत को रोका और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया। घटना  मध्यप्रदेश के निशातपुरा का है। पता चला है निशातपुरा की रहनेवाली सुधा तिवारी शादी की कई साल बाद भी निःसंतान थी। करीब देढ़ साल पूर्व ही तिवारी दंपत्ति ने झारखण्ड के एक अनाथलय से बच्चे को गॉड लिया था। लेकिन बच्चे को घर लेन के बाद से ही सुधा दुखी थी। वजह था बच्चे का सांवला रंग। इसी कारण उसने यह कदम उठाया।

सुधा के रिश्तेदारों ने बताया हर दिन सुबह-शाम बच्चे को काले पत्थर से घिसती थी सुधा। जिससे बच्चे के सारे  शरीर की त्वचा फटकार घाव हो गया था। जिसके बाद रिश्तेदारों  ने चाइल्ड लाइन को फ़ोन किया। शिकायत के बाद चाइल्ड लाइन के सदस्य पुलिस के संग आकर बच्चे को  अस्पताल गयी। फ़िलहाल बच्चा चाइल्ड लाइन दिख-रेख में अस्पताल में है। पुलिस तिवारी दंपत्ति के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रही है। 

Related Posts

Leave a Reply