जानिए दुनिया के किस कोने में कितने हैं वेबतन भारतीय

न्यूज डेस्क
अपने मीठे स्वभाव, भाईचारा, प्यार के लिए भारतीय दुनियाभर में मशहूर हैं। आजकल तो युवाओं में विदेश में पढ़ने और वहीं पर रहने का क्रेज है। इसीलिए दुनिया के किसी भी कोने में चले जाओ आपको वहां पर भारतीय जरूर मिल जाएंगे। हाल ही में एक रिपोर्ट के बारे में जानेंगे तो हैरान हो जायेंगे। रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि विदेश में रहने वाले प्रवासियों में सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की है। जो अपना देश छोड़ दुनिया के अगल-अलग कोनों में जा बसे हैं। जहां इनकी संख्या पहले कुछ कम थी वहीं 2017 के मुकाबले इसमें कॉफी बढौतरी हुई है। यह जानने के बाद आप जरूर जानना चाहेंगे कि आखिर कौन से देश में कितनी संख्या में भारतीय रहते हैं। चलिए आपको बता ही देते हैं।
भारतियों के लिए सबसे ज्यादा पसंदीदा शहर है संयुक्त अरब अमीरात। यहां नौकरी के उदेस्य से सबसे ज्यादा भारतीय जा बेस हैं। हालाँकि संयुक्त अरब अमीरात एक मुस्लिम देश है लेकिन यहां पर भारतीयों की संख्या है 33.1 लाख।
दूसरे स्थान पर है सऊदी अरब। यहां पर भी बहुत से भारतीय बसे हुए हैं, सऊदी अरब में इनकी संख्या लगभग 22 लाख के करीब है।
अब बारी आती है अमेरिका की। यहां ज्यादातर पढ़ने के लिए जाते हैं और वहीं बस जाते हैं। यू एस ए के बारे में बात की जाए तो शायद ही कोई होगा जो यहां जाना न चाहता हो। इस देश में रहने वाले भारतीयों की संख्या लगभग 22 लाख है।
अच्छे काम-काज की तलाश में अपना घर छोड़ कर ओमान में जाकर रहने वाले भारतीयों का संख्या भी कुछ कम नहीं हैं। रिपोर्ट के मुताबिर यहां पर 12 लाख के करीब भारतीय बसते हैं।
ब्रिटेन बहुत खूबसूरत जगह है। यहां का लाइफस्टाइल हर किसी को अपनी और आकर्षित करता है। यहां पर रहने वाले भारतीयों की संख्या भी कुछ कम नहीं है। इस देश में 8.36 लाख के लगभग इंडियन रहते हैं।
कनाडा में भी बड़ी तादाद में भारतीय रहते हैं। यहां पर 6 लाख के लगभग इंडियन लोग रहते हैं।