July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक व्यापार स्वास्थ्य

डॉक्टरों की पर्ची के बगैर नहीं खरीद पाएंगे गोरा बनाने वाला क्रीम

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
क्या आप आकर्षक दिखने के लिए गोरा बनना चाहती हैं। सोच रही हैं बाजार से कोई बरबड़ेड क्रीम खरीद लाये। तो आपके लिए बुरी खबर है। करोड़ों कंपनी बाजार में उतर आई है जो लोगों को  गोरा बनाने वाली तरह तरह की क्रीम बेचते हैं। लेकिन अब यह रंग गोरा बनाने वाली क्रीम का इस्तेमाल करने वालों और बेचने वालों दोनों के लिए एक बुरी खबर है। सरकार के नए फैसले के अनुसार अब एेसी क्रीम खरीदने के लिए डॉक्टर की सहमति लेना जरूरी है। डॉक्टर की पर्ची के बिना अब यह क्रीम बाजार से नहीं मिलेगी।

सरकार के नए नियम के अनुसार डेसोनाइड, बेक्लोमेथासोन सहित इस तरह की 14 चीजों का जिन क्रीम में इस्तेमाल होगा उसके लिए डॉक्टर की सलाह लेना जरुरी है। सरकार ने स्टेरॉयड मिक्स क्रीम को ‘ओवर द काउंटर’ की सेलिंग लिस्ट से हटाकर इसे शेड्यूल-एच में शामिल किया है।
एक तरफ डॉक्टरों ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है। तो दूसरी ओर लोगों ने विरोध जताया। डॉक्टरों ने बताया कि स्टेरॉयड से कई तरह की त्वचा संबंधित समस्याएं होती है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता की कमी के चलते अक्सर लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी ही नहीं मिलती। आम जनता का कहना है कि यह सिर्फ डॉक्टरों की कमाई बढ़ाने का साधन है।

Related Posts

Leave a Reply