July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक धर्म

मूर्ति पूजा करने से पहले जाने यह सच 

[kodex_post_like_buttons]

 

20वीं सदी के महान विचारक ओशो के बारे में सबका अपना नजरिया है।  धर्मगुरु, संत, आचार्य, अवतारी, भगवान, मसीहा, प्रवचनकार, धर्म- विरोधी संत सभी लोगों के लिए ओशो का अर्थ अलग-अलग है लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि ओशो उन प्रभावशाली विचारकों में से रहे हैं।  जिनसे बहुत से लोग प्रभावित हुए। ओशो ने अलग-अलग विषयों पर अपने विचार रखे हैं। पूजा, मूर्ति पूजा के विषय में ओशो का नजरिया एकबार जरूर पढ़े।

ओशो कहते हैं, मूर्ति पूजा असल में मूर्ति-पूजा का सारा आधार इस बात पर है कि आपके मस्तिष्क में और विराट परमात्मा के मस्तिष्क में संबंध हैं। दोनों के संबंध को जोड़ने वाला बीच में एक सेतु चाहिए।

मूर्ति पूजा शब्द का उन लोगों के लिए कोई अर्थ नहीं है जो पूरी तरह से भगवान को याद करते हैं। उनके सामने एक मूर्ति होती है इसलिए उनके मन में भगवान के आकार को लेकर कोई रहस्य नहीं रहता और वो अपने दुखों का निवारण और शांति पाने के लिए प्रार्थना पर ध्यान केंद्रित कर देते हैं।

ओशो कहते हैं कि पूजा अर्थ है खुद को जानना और शांति पाना। मंदिर में अगरबत्ती, फल-फूल चढ़ाने से पूजा संपन्न नहीं होती बल्कि खुद को जानने और शांति के अलावा मन में किसी भी प्रकार के नकरात्मक भाव को जगह ना देना ही पूजा है।

Related Posts

Leave a Reply