July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक स्वास्थ्य

टिका ने ली 4 बच्चों की जान, अन्य 4 की हालत गंभीर

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
जीवनदायी टिका ने ही चार बच्चों की जान ले ली। और चार बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इन सभी बच्चों को सरकार के टीकाकरण अभियान के दौरान टिका दिया गया था। झारखण्ड के पलामू जिले में घटी इस घटना ने जिले में शोक ब्याप्त है। खुद स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के जिले पलामू के पाटन प्रखंड के लोइंगा गांव में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र (संख्या तीन) में एएनएम द्रौपदी पांडेय ने इन बच्चों को शनिवार को टीका (बूस्टर) लगाया था।
हॉस्पटल सूत्रों से पता चला है, इन बच्चों की उम्र एक से दो साल के बीच थी। चार अन्य बच्चे बीमार हैं। इनमें एक को रिम्स रेफर कर दिया गया है। तीन बच्चों का इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों के अनुसार, टीका लगाये जाने के बाद से ही बच्चों की तबीयत बिगड़नी शुरू हो गयी। हालत बिगड़ने पर परिजन बच्चों को लेकर शनिवार रात को ही किशुनपुर के स्वास्थ्य केंद्र में गये। यहां तीन बच्चों उज्ज्वल कुमार (पिता उपेंद्र ठाकुर), संजू कुमारी (पिता संतोष यादव) व आर्यन कुमार (पिता धीरेंद्र भुईयां) की मौत हो गयी।

Related Posts

Leave a Reply