July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

अंतरिक्ष में लक्ज़री होटल, सिर्फ  61 करोड़ देकर हॉलीवुड स्टारों ने करवाया बुक     

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

‘आम के आम और गुठलियों के दाम’। इससे ज्यादा मजेदार बात और क्या हो सकती है कि आप अंतरिक्ष भी देख-घूम पाएंगे साथ में 5 स्टार होटल का मजा भी ले पाएंगे। इसी बात को ध्यान में रखते हुए अंतरिक्ष लग्जरी होटल ‘औरोरा स्टेशन’ बनाने की तैयारी चल रही है। अमेरिका के स्पेस टेक्नोलॉजी स्टार्ट-अप ‘ओरियन स्पेन’ ने  इसे बनाने की धोषणा की है। अगर अंतरिक्ष के इस होटल का लुफ्त उठाना है आपको साल 2022 तक इंतजार करना होगा। तबतक यह होटल बनकर तैयार हो जाएगा और इसमें लोग ठहर सकेंगे। अब आप सोच रहें होंगे कैसा होगा यह होटल, क्या क्या सुविधाय होंगी इसमें ? तो चलिए बताते हैं इसके बारे में।

इस होटल में रहने के लिए हॉलीवुड के सेलिब्रटीज टॉम हैंक्स, लियोनार्डो डिकैप्रियो और कैटी पेरी एडवांस बुकिंग करवा चुके हैं।इसमें रहने के लिए करीब 61 करोड़ रुपए खर्च करने होंगे, लेकिन 51 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग फीस के तौर पर देनी होगी।

इस होटल में पहुंचने और फिर वापस आने में करीब 12 दिन का समय लगेगा। धरती की कक्षा (Orbit) से 200 मील (321 किलोमीटर) दूर यह होटल की लंबाई 43.5 फीट और चौड़ाई 14.01 फीट होगी।

देखने में एक प्राइवेट जेट के आकार का यह होटल 90 मिनट में एक कक्षा की दूरी पूरी कर सकता है। इसमें सिर्फ दो क्रू मेंबर और चार यात्रियों की ही जगह होगी।

Related Posts

Leave a Reply