July 3, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

आंधी-तूफान ने ली 18 की जान, गिरा ताजमहल का दो गेट, मुख्य स्मारक

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

बुधवार देर शाम आई आंधी-तूफान और ओलावृष्टि में ब्रज में कोहराम मचा दिया। इस अंधी तूफान में जहाँ 18 लोगों की जान गई, वहीं 24 से ज्यादा लोग घायल हो गए। तूफान का प्रकोप ने ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को भी नहीं बख्सा। ताजमहल की रॉयल गेट के ऊपर लगा करीब 12 फीट ऊंचा पिलर टूटकर गिर पड़ा। दक्षिणी गेट के पर लगा आठ फीट ऊंचा पिलर भी टूट गया। सरहिदी बेगम (सहेली बुर्ज) के मकबरे की छत का गुलदस्ता नीचे आ गया। परिसर में लगे कई पेड़ के साथ  भीमनगरी का मंच भी गिर गया। शाहगंज में मस्जिद की मीनार भी गिरी।

मौसम विभाग के मुताबिक भयंकर आंधी-तूफ़ान में करीब 35 मिलीमीटर बारिश हुई और 40 मिनट तक ओले गिरते रहे। आगरा आठ, मथुरा में चार और फिरोजाबाद में लोगों की मौत हो गई।

करोड़ों रुपए की हानि के साथ ही गेहूं की 80 फीसदी तक फसल नष्ट हो गई।

Related Posts

Leave a Reply