65वें राष्ट्रीय पुरस्कार : ‘मॉम’ बनकर श्रीदेवी ने जीता बेस्ट एक्ट्रैस अवॉर्ड

न्यूज डेस्क
आज 65वें राष्ट्रीय पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रैस का अवॉर्ड दिवंगत एक्ट्रैस श्रीदेवी कोहासिल हुआ। श्रीदेवी को उनकी 300वीं फिल्म ‘मॉम’ के लिए यह पुरस्कार मिला है। जबकि इस साल का लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिवंगत एक्टर विनोद खन्ना को दिया गया है।
बता दे कि, श्रीदेवी की इसी साल मार्च में मौत हुई है। जबकि विनोद खन्ना खन्ना का देहांत भी इसी साल हुई।
इस साल की सर्वश्रेष्ठ फिल्म के तौर पर असमिया फिल्म ‘विलेज रॉक स्टार’ को मिला है। वहीं बेस्ट पॉपुलर फिल्म के पुरस्कार के तौर पर बाहुबली 2 (तेलगु) को चुना गया है। ऐसे में सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म का पुरस्कार ‘न्यूटन’ को गया है। जबकि ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनी ‘न्यूटन’ के लिए एक्टर पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड मिला है। इस साल बेस्ट एक्शन डायरेक्शन और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स दोनों पुरस्कार फिल्म ‘बाहुबली 2’ को दिया गया है। मराठी फिल्म ‘धप्पा’ को नर्गिस दत्त पुरस्कार दिया गया है।