CWG : 504 आंकड़े के साथ भारत ने रचा इतिहास

न्यूज डेस्क
अपने अभियान की समाप्ति के साथ ही कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के कुल पदकों की सख्या 504 हो गई है। भारत सिर्फ चार देशों से ही पीछे है जिन्होंने 500 की मेडल संख्या पार की है।
कॉमनवेल्थ गेम्स में ऑस्ट्रेलिया 932 स्वर्ण सहित 2416 मेडल के साथ शीर्ष पर है। इंग्लैंड के खाते में 714 स्वर्ण सहित कुल 2144 पदक हैं, जबकि कनाडा ने अब तक 484 स्वर्ण सहित 1555 पदक जीते हैं। भारत ने 181 स्वर्ण सहित 504 पदक जीते हैं। न्यूजीलैंड 159 स्वर्ण पदक सहित 655 मेडल जीते हैं।
भारत की तुलना में कम स्वर्ण पदक जीतने की वजह से ओवरऑल पदक तालिक में न्यूजीलैंड पांचवें स्थान पर है, जबकि भारत चौथे स्थान पर है।
ऑस्ट्रेलिया: 932 गोल्ड, कुल पदक 2416, इंग्लैंड : 714 गोल्ड, कुल पदक 2144, कनाडा : 484 गोल्ड, कुल पदक 1555, 4. भारत : 181 गोल्ड, कुल पदक 504, न्यूजीलैंड : 159 गोल्ड, कुल पदक 655 ।