October 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

पुलिस सहित पुरे गांव के लिए रहस्यमय पहेली बानी पेड़ से एकसाथ लटकता दो युवती एक युवक का शव  

[kodex_post_like_buttons]

 

न्यूज डेस्क 

राजस्‍थान के बाड़मेर में एकसाथ दो लड़कियों और एक लड़के का शव पेड़ पर लटका पाया गया। कइ गांव वाले इसे ट्रायंगल लव स्टोरी का दुखद अंत बता रहे तो कई इसे बलात्‍कार के बाद हत्‍या बता रहे हैं। वहीं कुछ दबे आवाज में इसे ऑनर किलिंग का  मामला भी कह रहे। जो भी फ़िलहाल यह मामला एक रहस्यमय पहेली है। बाड़मेर जिले में स्थित स्वरूप का टाला गांव एक पेड़ से दो युवती और एक युवक का शव लटकता पाया गया। इनमें शामिल चौथा युवक भी आत्महत्या कारण आया था पर एन वक़्त भाग खरा हुआ। सुचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को नीचे उतरवाया और छानबीन की तो पता चला कि मृतकों में दो दलित लड़कियां थीं, जबकि एक मुस्लिम लड़का था, तीनों ही नाबालिग थे। दोनों लड़कियां चचेरी बहने बताई जा रही हैं।

पुलिस से प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक एक अन्य युवक जो  ऐन वक्त पर वह वहां से फरार हो गया। \उस युवक की फिलहाल पुष्टि नहीं हो सकी है कि वह कौन था और सुसाइड की नौबत क्यों आई? वहीं गांववालों के मुताबिक मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।  पुलिस भी हैरान है कि आखिर  मामला है क्या ? प्रेमप्रसंग बलात्कार या ऑनर किलिंग यह तो छानबीन क बाद ही पता चल पाए गए।

Related Posts

Leave a Reply