July 1, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular मनोरंजन

सोनम दी वेडिंग : 6-7 मई मुंबई में शादी, दिल्ली में ग्रैंड र‍िसेप्‍शन

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

इन दिनों सोनम कपूर की शादी को लेकर बी टाउन गलियारे में काफी चर्चाएं हो रही हैं। खबरों की माने तो सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी 6 और 7 मई को मुंबई के एक सब अर्बन होटल में होगी और इसके बाद द‍िल्‍ली में एक ग्रैंड र‍िसेप्‍शन द‍िया जाएगा। सूत्रों की मानें, तो मुंबई से बाहर शादी का प्‍लान कैंस‍िल कर द‍िया गया है क्‍योंकि वक्‍त कम होने की वजह से करीब 150 मेहमानों की व्‍यवस्‍था करना काफी मुश्‍क‍िल होगा। सोनम कपूर फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की रिलीज से पहले शादी के बंधन में बंध जाएंगी। सूत्रों की मानें, तो शादी के ल‍िए वेन्‍यू की तलाश पूरी हो चुकी है। मुंबई के एक पांच स‍ितारा होटल में शादी की रस्‍में पूरी होंगी. शादी की रस्में दो दिन तक के लिए प्लान की गई हैं और शादी से पहले दोनों वहीं सगाई भी करेंगे। बता दे, सोनम की शादी का वेन्यू पहले स्विट्जरलैंड तय हुआ था पर उन्हें सही डेट न मिलने की वजह से उन्होंने स्विट्जरलैंड में शादी करने का वेन्यू कैंसिल करके मुंबई को ही फाइनल कर लिया है। सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड और एंटरप्रेन्योर आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। खबर के मुताबिक सोनम कपूर खुद अपनी शादी की तैयारियां कर रहीं हैं यहाँ तक की उन्होंने अपने गेस्ट की लिस्ट भी तैयार कर ली। सोनम की शादी में उनका पर‍िवार, करीबी दोस्‍त और बॉलीवुड के कुछ चुन‍िंदा लोग शाम‍िल होंगे।

बता दें सोनम कपूर फिल्म ‘ वीरे दी वेडिंग’ में नज़र आएँगी जिसमें उनके साथ करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर नज़र आएँगी। इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर कर रही हैं और इसे 1 जून को रिलीज़ किया जायेगा।

Related Posts

Leave a Reply