July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

बाल-बाल बचने के बाद केंद्रीय मंत्री का आरोप, दुर्घटना नहीं साजिश है 

[kodex_post_like_buttons]
न्यूज डेस्क
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने अपनी जान खतरे में होने की आशंका जताई है। एक दुर्घटना में बाल-बाल बचने के बाद केंद्रीय मंत्री ने यह शक जताई है। कर्नाटक के हलगेरी में मंगलवार रात उनका काफिला एक हादसे का शिकार हो  गया। इस दिन देर रात उनके काफिले को एस्कॉर्ट कर रही एक कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।
हेगड़े ने आरोप लगाया है कि उनकी कार को जानबूझकर टक्कर मारने की कोशिश की गई है। उन्होंने आशंका जताई है कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश हो सकती है।
 रात करीब 11:30 बजे हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Posts

Leave a Reply