July 2, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

कर्णाटक चुनाव : 224 सीटों में से सिर्फ 6 सीट पानेवाले येदियुरप्पा ने  किया 40 हज़ार से जितने का दावा 

[kodex_post_like_buttons]

 

न्यूज डेस्क 

कर्नाटक विधानसभा चुनावों में बीजेपी, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद नामांकन भरने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। गुरुवार 19 अप्रैल को कर्नाटक में बीजेपी के सीएम उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा ने नामांकन भरा। नामांकन भरने से पहले मीडिया से मुखातिब होते हुए येदियुरप्पा ने दावा किया वो कर्नाटक चुनावों में 30, 000 से 40,000 वोटों से जीत हासिल करेंगे।

गौरतलब है कि येदियुरप्पा कर्नाटक के शिकारीपुरा से चुनाव लड़ने वाले हैं। वे इस समय अपनी परंपरागत शिमोग लोकसभा सीट से सांसद और कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष हैं। 2008 विधानसभा चुनावों में वह राज्य के 19वें मुख्यमंत्री बने थे। येदियुरप्पा दक्षिण भारत में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं। इस बार विधानसभा चुनावों में एक बार फिर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने येदियुरप्पा पर भरोसा जताया है।

राज्य के वर्तमान राजनीतिक समीकरण की बात करें तो, 2013 में हुए विधानसभा चुनावों में प्रदेश की कुल 224 सीटों में से 122 कांग्रेस के खाते में गई थीं, जबकि बीजेपी के खाते में 40, जेडीएस के खाते में 40 सीटें गई थीं। बीजेपी से बागी हुए बीएस येदियुरप्पा के खाते में सिर्फ 6 सीटें ही गई थीं।

कर्नाटक 224 सीटों पर 12 मई को वोट डाले जाएंगे और 15 मई को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। इन चुनावों में दो मुख्य पार्टी सत्तारूढ़ कांग्रेस और बीजेपी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत लगा दी है।

Related Posts

Leave a Reply