July 4, 2024     Select Language
Editor Choice Hindi KT Popular दैनिक

इस माँ ने 2 बेटों का किया बेहरमी से क़त्ल, एक  का सिर किया धड़ से अलग, दूसरे का पेट फोड़ा  

[kodex_post_like_buttons]

न्यूज डेस्क

कहते हैं इस्वर सब जगह मौजूद नहीं रह सकता इसलिए उसने माँ बनायीं है। माँ अपने बच्चों को अपने जान से भी ज्यादा प्यार करती है। उसपर ानेवालीन हर बिपदा अपने ऊपर ले लेती है। लेकिन जब एक माँ हीअपने मासूम बच्चों के जान के दुश्मन बन जाये और उन्हें बेरहमी से मौत के घाट उतर दे तो क्या कहेंगे आप

मामला दिल्ली के अमन विहार थाना इलाके का है जहां एक मां पर अपने दो बेटे का कत्ल का आरोप है। आसपास के लोगों और महिला के पति ने इस बारे में जो बताया है, वह सनसनीखेज है। उनका कहना है कि मां ने बेटे का सिर धड़ से अलग कर दिया था। फिर इस सिर पर भी कूकर जैसे किसी भारी बर्तन से वार किए थे। उसका पेट फटा हुआ था।

वहां मौजूद लोगों ने बताया कि जब सारिका नाम की महिला को सुबह पकड़ा तो उसके चेहरे पर भी खून के निशान थे। वह बेटे के साथ घर में अकेली थी। उसका पति देर से घर में आया था। इस महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उसने 4 साल पहले भी अपने 2 महीने के बेटे की हत्या की थी।

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को पकड़ लिया। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। उसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं इस मामलें में पति का कहना है कि उसने चार साल पहले उनके 2 महीने के बेटे को मार दिया था। उसका इलाज लेडी हार्डिंग अस्पताल से करवाया जा रहा था, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह दूसरे बेेटे को भी मौत के घाट उतार देगी।

Related Posts

Leave a Reply